फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे का भटवाडी में करीब 10 मीटर हिस्सा धंसा, फंसे यात्रियों को निकाला गया

Thu, 03 Jul 2025 12:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

भूस्खलन के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बार-बार बाधित हो रहे हैं। यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फंसे लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम यहां तैनात है। 
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे का भटवाडी में करीब 10 मीटर हिस्सा धंस गया। हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। बीआरओ द्वारा मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है। पुलिस फोर्स मौके पर है। हाईवे खुलते ही फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है।

सड़क धंसने के कारण कभी भी वह नदी में समा सकती है। उत्तराखंड में आज  दून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिले में आज को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक यलो अलर्ट वाले चारों जिलों के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ पर्वतीय हिस्सों में तीव्र बौछार की भी स्थिति देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें...Karnaprayag Landslide: कर्णप्रयाग में फिर भूस्खलन... घरों में घुसा मलबा, लोगों का रेस्क्यू जारी; हाईवे बंद

विज्ञापन




अगले पांच दिन भारी बारिश
मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक देहरादून में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। बृहस्पतिवार को भी दून में गर्जन के साथ कई दौर की बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट का अनुमान है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें