बनास नारदचट्टी के पास लगातार गिर रहे बोल्डर
पुरोहित समाज के पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन उनियाल, प्यारे लाल उनियाल, प्रदीप उनियाल, सुनील उनियाल ने कहा कि फूलचट्टी के पास लोनिवि सड़क खोलने के प्रयास तो दूर वैकल्पिक पैदल मार्ग तक की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। ऐसे में जिला प्रशासन आखिर कैसे यमुनोत्री की यात्रा शुरू करवाना चाह रहा है। हालांकि एनएच के ईई मनोज रावत कहते हैं कि बनास नारदचट्टी के पास बोल्डर पत्थरों के कारण आज लेट हो गई है। उम्मीद है कि रविवार सुबह तक फूलचट्टी तक हाईवे पर आवाजाही शुरू हो जाएगी। फूलचट्टी-जानकीचट्टी सड़क को लेकर लोनिवि के ईई तनुज कम्बोज फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं।
जिला प्रशासन का कहना है कि 13 सितंबर से यमुनोत्री की यात्रा शुरू हो जाएगी। इस बार अधिक बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे पिछले 19 दिनों से जगह-जगह बाधित होने से 20वें दिन भी हाईवे नहीं खुल पाया जबकि फूलचट्टी से जानकीचट्टी जोड़ने वाली लोनिवि बड़कोट की सड़क फूलचट्टी के पास भू-धंसाव होने से लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रखा है।
ये भी पढे़ं...Haridwar: लिव-इन पार्टनर का बेरहमी से कत्ल; सोशल मीडिया बनी वजह, पति और दो बच्चों को 11 साल पहले आई थी छोड़कर
पुरोहित समाज के पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन उनियाल, प्यारे लाल उनियाल, प्रदीप उनियाल, सुनील उनियाल ने कहा कि फूलचट्टी के पास लोनिवि सड़क खोलने के प्रयास तो दूर वैकल्पिक पैदल मार्ग तक की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। ऐसे में जिला प्रशासन आखिर कैसे यमुनोत्री की यात्रा शुरू करवाना चाह रहा है। हालांकि एनएच के ईई मनोज रावत कहते हैं कि बनास नारदचट्टी के पास पत्थर आने से दिक्कत हो रही है। उम्मीद है कि कल सुबह तक फूलचट्टी तक हाईवे पर आवाजाही शुरू हो जाएगी।