यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक किशोर घायल हो गया। वहीं, बाइक चालक दूसरा युवक लापता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे विकेश(21) व आशीष(16) निवासी ग्राम दाबला चकराता जिला देहरादून बाइक से नैनबाग से डामटा की ओर जा रहे थे। डामटा के समीप उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।
सूचना पर घायल आशीष को निकाल कर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा ले जाया गया। वहीं, बाइक चला रहे विकेश के खाई में गिरने से उसका पता नहीं चल पाया है। सर्च अभियान के लिए बड़कोट एसडीआरएफ को घटनास्थल के लिए भेजा गया है।