राज्य के 15 ऐसे पॉलिटेक्निक संस्थान जिनमें वर्तमान सत्र में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश 30 प्रतिशत से कम या शून्य हैं उन पाठ्यक्रमों को स्थगित कर दिया जाएगा। उनके स्थान पर परंपरागत कोर्स नई इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ संचालित किए जाएंगे, ताकि संस्थाओं में अधिकतम छात्र प्रवेश पा सकें।
राज्य के पॉलिटेक्निक संस्थानों में संचालित कोर्सों को लेकर तकनीकी शिक्षा मंत्रालय की ओर से समीक्षा की गई। इस दौरान विभागीय सचिव एवं विभागाध्यक्ष (प्राविधिक शिक्षा), अपर निदेशक (प्राविधिक शिक्षा) उपस्थित रहे। निर्णय लिया कि ऐसे नवीन पाठ्यक्रम या विषय जिनमें प्रवेश हो चुके हैं, लेकिन छात्र संख्या न्यूनतम है उन्हें बंद किया जाएगा।
Chamoli News: नंदाघुंघटी ट्रैक पर गए ट्रैकर की तबीयत बिगड़ने से मौत, बोले अधिकारी-नहीं ली गई कोई अनुमति
उनके स्थान पर नवीनतम कोर्स संचालित किए जाएंगे। इसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम को गेमिंग एंड एनिमेशन विशिष्टता के साथ, सिविल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम को कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी विशिष्टता के साथ, मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम को कैड-कैम विशिष्टता के साथ संचालित किया जाएगा।