फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: भाई दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, अब छह माह यहां होंगे दर्शन

Thu, 02 Oct 2025 10:44 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट ( उत्तरकाशी)

सार

आज दशहरा पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि घोषित की गई। 23 अक्टूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। दशहरा पर्व पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर में आहूत बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद की तिथि मुहुर्त निकाला गया।

विज्ञापन


गुरुवार 23 अक्टूबर को को विधि-विधान से धन लग्न अमृत वेला पर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि विधि-विधान के साथ विशाखा नक्षत्र आयुष्मान योग धनु लग्न अमृत वेला में  छह माह शीतकाल के लिए कपाट बंद होंगे। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शावक के पेट से निकला शर्ट के काॅलर का टुकड़ा, वन महकमा और वन्यजीव विशेषज्ञ भी रह गए दंग

विज्ञापन
विज्ञापन

अब छह माह शीतकाल में मां यमुना के मायके खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर मां यमुना के दर्शन और पूजा अर्चना की होंगे। इससे पहले सुबह मां यमुना के भाई सोमेश्वर महाराज शनिदेव की डोली यमुनोत्री धाम अपनी बहन को लेने रवाना होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें