फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शावक के पेट से निकला शर्ट के काॅलर का टुकड़ा, वन महकमा और वन्यजीव विशेषज्ञ भी रह गए दंग

Thu, 02 Oct 2025 07:38 AM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शावक के शव का पोस्टमार्टम किया गया तो उसे देखकर पशु चिकित्सकों की टीम दंग रह गई। शावक की मौत का कारण भूखा होना आया था, लेकिन इस दौरान शावक के पेट में शर्ट के काॅलर का टुकड़ा मिला। 
 
विज्ञापन
बाघिन-शावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाघ जैसे मांसाहारी जीव के पोस्टमार्टम में पेट से वन्यजीवों के अंग के अवशेष ही मिलने की बात सामने आती रही है पर संभवत: राज्य बनने के बाद पहली बार एक अजीब मामला सामने आया है। नरेंद्र नगर वन प्रभाग में मिले शावक के पेट से शर्ट के काॅलर का टुकड़ा मिला है, जिस पर वन महकमा और वन्यजीव विशेषज्ञ भी दंग हैं।

विज्ञापन


नरेंद्र नगर वन प्रभाग के शिवपुरी रेंज में ब्रह्मपुरी- गरूढ़ चट्टी पुल के पास जून में एक मादा शावक का शव मिला था। इसकी लंबाई 205 सेमी और पूछ की लंबाई 75 सेमी थी। यह शव कुछ दिन पुराना था, जब शव का पोस्टमार्टम किया गया तो उसे देखकर पशु चिकित्सकों की टीम दंग रह गई। शावक के पेट में भोजन का कोई अंश नहीं था, वह खाली थी। पर उसके पेट में शर्ट के काॅलर का टुकड़ा मिला। वहीं, मौत का कारण शावक का भूखा होना आया था। 

पहली बार मामला सामने आया 
सामान्य तौर पर बाघ का पोस्टमार्टम होता है तो उसमें वन्यजीवों के अंग के अवशेष मिलते हैं। संभवत: यह अपने तरह का पहला मामला जिसमें कोई मानव निर्मित वस्तु के अवशेष बाघ के शावक में मिले हैं। यह टुकड़ा कैसे पहुंचा, यह सवाल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC: बड़ी खबर...आयोग ने पांच अक्तूबर की परीक्षा की स्थगित, 12 को होने वाली परीक्षाओं पर भी संशय
विज्ञापन


वनाधिकारियों का कयास है कि बाघ भूखा रहा होगा और उसके कुछ न मिलने की स्थिति में जंगल में संभवत कूड़े के रूप में पहुंचे शर्ट के टूकड़े को कोई खाने की चीज समझ कर खाया होगा, जिससे वह पेट में पहुंच गया। अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव विवेक पांडे कहते हैं कि इस तरह का प्रकरण पहली बार सामने आया है। जंगल में पहुंच रहा कूड़ा भी एक चुनौती बना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें