फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 को 12.15 पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

Wed, 18 Apr 2018 12:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
yamunotri dham - फोटो : file photo
विज्ञापन

चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थधाम मां यमुनोत्री के कपाट 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर दोपहर 12. 15 मिनट पर कर्क लग्न में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ को खोले जाएंगे।

विज्ञापन


रविवार को यमुना जयंती पर यमुनोत्री मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहितों ने यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरशाली में मां यमुना के मंदिर में विधि विधान पूजा-अर्चना के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला।

समिति के उपाध्यक्ष पवन उनियाल, शीतकालीन पुरोहित अनमोल व कुलदीप उनियाल ने बताया कि 18 अप्रैल को अक्षय तृतीय के पर्व पर ठीक नौ बजे मां यमुना की डोली खरशाली से समेश्वर देवता की डोली की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


यमुना की डोली यमुनोत्री धाम पहुंचने पर 12.02 मिनट पर यमुना पंचांग व अन्य पूजा-अर्चना के बाद ठीक 12.15 मिनट पर विधिवत रूप से यमुनोत्री धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ को खोले जाएंगे। इसी दिन गंगोत्री धाम के कपाट भी खुलने हैं। दोनों धाम के कपाट खुलने का समय 12.15 मिनट रखा गया है। इस मौके पर मनमोहन उनियाल, प्रीतम, भागेश्वर प्रसाद भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें