फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खतरे के निशान पर पहुंची यमुना, प्रशासन ने किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद डाकपत्थर बैराज में शनिवार को यमुना खतरे के निशान पर पहुंच गई है। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन और बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया दिया है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। रविवार को डाकपत्थर बैराज में यमुना का जलस्तर खतरे के स्तर 455.37 मीटर पर पहुंच गया।इस कारण डाकपत्थर बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार को बैराज से 294.44 क्यूमेक पानी छोड़ा गया। इसके अलावा टोंस नदी का भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसका चेतावनी जलस्तर 644.75 मीटर है, जबकि नदी 642.70 मीटर पर बह रही थी। उधर, इच्छाड़ी बांध से 210.31 क्यूमेक पानी छोड़ा गया है। यमुना के खतरे के निशान पर पहुंचने से प्रशासन सतर्क हो गया है। आपदा प्रबंधन, फायर ब्रिगेड और बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। तटीय क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि यमुना के जलस्तर पर प्रशासन नजर बनाए हुए है। नदी के किनारे पर सुरक्षा संबंधी सभी प्रकार के उपाय पहले से किए गए हैं। सभी विभागों को चौकन्ना किया गया है। लोगों को नदी के आसपास नहीं जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें