ऋषिकेश की ओर से देहरादून की ओर जा रही एक्सयूवी कार के ऊपर रानीपोखरी से ऋषिकेश की ओर आ रहा डंपर मोड़ के पास पलट गया। हादसे में चालक व उसका साथी घायल हो गया।
जिन्हें पुलिस द्वारा जॉलीग्रांट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। ऋषिकेश कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया एक्सयूवी कार में सवार चालक संदीप नेगी (27) पुत्र मानवेंद्र सिंह नेगी विस्थापित कॉलोनी जॉलीग्रांट व अभिषेक चमोली पुत्र किशोरीलाल जौलीग्रांट ऋषिकेश से देहरादून जा रहे थे।
सात मोड़ के पास अनियंत्रित डंपर एक्सयूवी के ऊपर गिर गया। जिसमें संदीप नेगी को चोटें आई हैं। वहीं अभिषेक को मामूली चोटें आई हैं।