फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी साहिया में एक साल से धूल फांक रही एक्सरे मशीन

विज्ञापन
सीएचसी साहिया में एक्सरे रूम पर लटका ताला। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में लगी एक्सरे मशीन बीते एक साल से धूल फांक रही है। तकनीकी दिक्कत आने के कारण मशीन एक वर्ष पूर्व खराब हो गई थी। इसके बाद से विभाग ने इस मशीन की कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विभाग मशीन को ठीक नहीं करा रहा है। उन्हें एक्सरे के लिए 30 किमी दूर विकासनगर की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीण अरविंद चौहान, कलम सिंह चौहान, कंपाल राठौर, कंपाल सिंह, माया सिंह, महेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, नारायण सिंह, जयपाल सिंह, सूरत सिंह आदि का कहना है कि अस्पताल 40 से अधिक गांवों का केंद्र बिंदु है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग हड्डियों से संबंधित शिकायतों को लेकर अस्पताल लाते हैं। जिन्हें चिकित्सक एक्सरे की सलाह देते हैं, लेकिन अस्पताल में एक्सरे की सुविधा ही उपलब्ध नहीं है। मशीन के अभाव में अस्पताल रेफर सेंटर बन कर रह गया है। कहा कि यदि विभाग शीघ्र ही एक्सरे मशीन को ठीक नहीं कराता तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ संजीव दत्त ने बताया कि मामले में सीएचसी प्रभारी को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही इंजीनियर को बुलाकर मशीन को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें