फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही शादीः आज विवाह बंधन में बंधेंगी रीवा की राजकुमारी, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री की बनेंगी बहू

Mon, 14 Oct 2019 02:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

रीवा की राजकुमारी मोहिना उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनेंगी। सतपाल के छोटे बेटे सुयश रावत आज विवाह बंधन में बंधेंगे। मोहिना टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिनेत्री भी हैं।

विज्ञापन


सुयश के विवाह समारोह के लिए हरिद्वार के बैरागी कैंप में विशाल मंडप सजाया गया है। इस शादी का हिस्सा बनने के लिए विभिन्न राज्यों से सतपाल महाराज के अनुयायियों के साथ ही विदेशों से भी मेहमान पहुंचे हैं। वधू बनने जा रही मोहिना के राजघराने से जुड़े होने के साथ ही फिल्म जगत से नाता होने के चलते कई सिने कलाकारों के भी शादी में पहुंचने की उम्मीद है। बताया गया कि शाम को बारात आदि के साथ समारोह की अन्य प्रक्रिया शुरू होगी।

कई वीवीआईपी पहुंचेंगे शाही शादी में, पुलिस अलर्ट

कैबिनेट मंत्री और अध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे की शादी में कई वीवीआईपी शामिल होंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यक्रम तय है। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य भी शाही शादी में पहुंच सकती हैं। इसके अलावा कई प्रदेशों के राज्यपालों के भी शादी में पहुंचने की चर्चा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है।अपने बड़े बेटे की शादी भी सतपाल महाराज ने इसी स्थल पर की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें