गरीबी की परिभाषा से खफा लेखक ओम पंडित ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और योजना आयोग के अध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया को नायाब तरीके से जवाब दिया है। उन्होंने मनमोहन सिंह को 33 और मोंटेक सिंह को 26 रुपये का चेक स्पीड पोस्ट से भेजा है।
एक दिन का खर्चा चला कर देखें
प्रसिद्ध किताब ‘द ओनली सॉल्यूशन फॉर इंडिया’ के लेखक पंडित ओम खंडूड़ी ने दोनों को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें कहा गया है कि जो धनराशि उन्होंने दोनों को भेजी है, उससे वह अपना एक दिन का खर्चा चला कर देखें। ओम पंडित ने सलाह दी है कि वह उनकी पुस्तक पढ़ें ताकि दोनों देश की वास्तविक स्थिति से अवगत हो सकें।
साथ ही वापस हार्वर्ड जाने या काशी विद्यापीठ में पढ़ाई करने का भी आग्रह किया है, ताकि उनका हार्वर्डियन अर्थशास्त्र लालबहादुर शास्त्री के अर्थशास्त्र की तरह जमीन से जुड़ सके। ओम ने लिखा है कि तीस लाख रुपये का शौचालय और अवाम का 26 रुपये दैनिक आय वाला अर्थशास्त्र भारत में फेल हो चुका है।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें