देहरादून के कुंज विहार में एक लेखक के गड्ढे में गिर जाने से अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। मामले में सख्त रवैया अपनाते हुए ठेकेदार, जेई, एई और सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
दरअसल, कुंज विहार में पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर लेखक डा. प्रशांत सिंह गंभीर घायल हो गए। पैर में फ्रेक्चर होने के साथ उनके हाथ की मांस पेशियों में चोटें आईं हैं।
एडीजी के आदेश पर नेहरू कॉलोनी थाने में जल निगम के ठेकेदार, जेई, एई और सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कारगी चौक के निकट स्थित कुंज विहार निवासी लेखक डा. प्रशांत सिंह ने अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार से मिलकर बताया था कि वह अपने दोस्त मुकेश के साथ रात्रि में घर आए थे।
घर के सामने ही अमृत योजना के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए तीन फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था।