फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखक गिरे गड्ढे में, अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Nov 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सड़क
विज्ञापन
देहरादून के कुंज विहार में एक लेखक के गड्ढे में गिर जाने से अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। मामले में सख्त रवैया अपनाते हुए  ठेकेदार, जेई, एई और सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दरअसल, कुंज विहार में पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर लेखक डा. प्रशांत सिंह गंभीर घायल हो गए। पैर में फ्रेक्चर होने के साथ उनके हाथ की मांस पेशियों में चोटें आईं हैं।

एडीजी के आदेश पर नेहरू कॉलोनी थाने में जल निगम के ठेकेदार, जेई, एई और सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।   कारगी चौक के निकट स्थित कुंज विहार निवासी लेखक डा. प्रशांत सिंह ने अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार से मिलकर बताया था कि वह अपने दोस्त मुकेश के साथ रात्रि में घर आए थे।
विज्ञापन



घर के सामने ही अमृत योजना के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए तीन फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था।

 
विज्ञापन

एडीजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ‌दि‌ए आदेश

पूर्व में गड्ढा खोदने की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इसी वजह से अंधेरा होने के कारण वह गड्ढे में गिर गए, जिसमें उनके पैर के एक अंगूठे की हड्डी टूट गई है। हाथ की मांस पेशियों में चोटें आई हैं।

चिकित्सक ने उन्हें 20 दिन बेड रेस्ट के लिए कहा है। आरोप है कि इसके बाद ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई तो उनका रवैया सही नहीं रहा।  

एडीजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने डा. प्रशांत सिंह की ओर से जल निगम के जेई, सुपरवाइजर, एई और ठेकेदार वीरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मेरे संज्ञान में ऐसा कोई प्रकरण नहीं आया है। संबंधित शाखा से पाइप लाइन खुदाई के जानकारी लेने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  
- एनएस बिष्ट, अधीक्षण अभियंता, पेयजल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें