फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पंजाब की रूबी का जलवा, आज भिड़ेगी पुरुष पहलवान से

Wed, 10 May 2017 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सितारगंज
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद स्थित सितारगंज में हजरत लौसारी बाबा के उर्स में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं से लेकर पुरुषों ने अपने-अपने पैंतरे दिखाए और विपक्षी पहलवान को धोबी पछाड़ से काबू में किया।
विज्ञापन


महिला कुश्ती में पंजाब की रूबी पहलवान ने कानपुर की मोनिका पहलवान हरा दिया। बुधवार को अंतिम दिन रूबी पहलवान का आखिरी मुकाबला है।
विज्ञापन

रूबी पहलवान का आखिरी मुकाबला पप्पू पहलवान से

dangal - फोटो : amarujala
एक मई से चल रहे हजरत लौसारी बाबा के उर्स में नौवें दिन दंगल में दो महिला पहलवानों के बीच हुई कुश्ती में पंजाब की रूबी पहलवान ने कानपुर की मोनिका को शिकस्त दी। वहीं पुरुषों की कुश्ती में नेपाल के बसंत थापा के धोबी पछाड़ दांव ने राजस्थान के काला पहलवान को चित कर दिया।

तीसरी कुश्ती मलेरकोट पंजाब के मौसम अली और यूपी के भूरा पहलवान के बीच हुई। इसमें मौसम अली ने भूरा को पटककर जीत हासिल की। दंगल के आयोजक अमजद खान ने बताया नेपाल और हिंदुस्तान के अन्य पहलवानों के बीच बुधवार को कड़ा मुकाबला होगा। इसके अलावा पंजाब की महिला पहलवान रूबी और पुरुष पहलवान पप्पू का आमना-सामना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें