फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे ऊंचे दर्रे पर चढ़ा दी साइकिल

Sun, 27 Jul 2014 01:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून स्थित आरआईएमसी के रिमकोलियन व वर्तमान में इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट योगेश कुमार तिवारी और रजनीकांत यादव ने दुनिया के ऊंचे खारदुंगला पास पर साइकिल चढ़ाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन


1750 घंटे में रच दिया इतिहास
उन्होंने यह करामात 1750 घंटे में करके इतिहास रच दिया है। आरआईएमसी से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने लगातार साइकिल चलाकर 11 ऊंची चोटियों से होते हुए खारदुंगला तक का सफर तय किया है।

अपनी यात्रा की शुरुआत उन्होंने 29 जून 2014 को रोहतांग पास से की थी।

इसके बाद उन्होंने 3978 मीटर ऊंची रोहतांग पास से 4650 मीटर ऊंची बारालाछा पास, 4740 मीटर ऊंचे नाकीला पास, 5059 मीटर ऊंचे लाचुंग ला पास, 5060 मीटर ऊंचे पोलोगोंका ला पास, 4990 मीटर ऊंचे नामशांग ला पास, 4885 मीटर ऊंचे पिलुंग ला पास, 5326 मीटर ऊंचे तांगलांग ला पास, 5183 मीटर ऊंचे चांग ला पास और 5130 मीटर ऊंचे वारि ला पास होते हुए 5602 मीटर ऊंचे खारदुंगला पास तक का सफर तय किया।
विज्ञापन


यह दुनिया का सबसे ऊंचा मोटर चलित पास बताया जाता है। पूरा सफर 960 किलोमीटर लंबा था।

2008 में आरआईएमसी से हुए थे पासआउट
इसके साथ ही उन्होंने लगातार साइकिल से दुनिया की उच्चतम 11 पास पार करने के साथ ही लिमका बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बना लिया है। ले. योगेश तिवारी वर्ष 2008 में आरआईएमसी से पासआउट हुए थे।

उनके लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक था। कई जगह तेज बारिश, भूस्खलन होने के बावजूद उन्होंने हौसला नहीं हारा। आरआईएमसी कमांडेंट कर्नल एचएस बैंसला ने इस पर बधाई दी।
विज्ञापन


(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें