फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉकेट मनी से शहर का सौंदर्य निखार पर्यावरण के प्रहरी बने ये होनहार, जानिए इनके बारे में...

Thu, 06 Jun 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ मैड संस्था के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर हम आपको ऐसे होनहारों के बारे में बता रहे हैं जो देहरादून के लिए पर्यावरण प्रहरी बने हुए हैं। मैड (मेकिंग ए डिफरेंस बाय बींग ए डिफरेंस) संस्था स्टूडेंट्स की एक ऐसी संस्था है, जिसमें ये युवा अपनी पॉकेट मनी से शहर में सफाई अभियान चलाते हैं।

विज्ञापन


आठ जून को इस संस्था को स्थापित हुए आठ साल पूरे हो जाएंगे। इस संस्था को अभिजय नेगी ने 2011 में स्थापित किया। जिसमें अब 150 से 200 एक्टिव सदस्य हैं और 14 हजार यूथ इस संस्था से जुड़े हुए हैं। मैड संस्था केवल शहर में सफाई अभियान ही नहीं चलाती है बल्कि संस्था के सदस्य शहर में गंदगी वाली जगहों पर सफाई कर वहां वॉल पेंटिग भी करते हैं। साथ ही शहर में पॉलिथिन के खिलाफ भी अभियान चलाते हैं। नुक्कड़ नाटक से भी लोगों को शहर में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देते हैं। 

अभिजय नेगी 
अभिजय नेगी इस संस्था के संस्थापक हैं। उन्होंने 2011 में यह संस्था शुरू की थी। अभिजय एक लॉ स्टूडेंट हैं और उन्होंने अपनी डिग्री ऑक्सफॉर्ड यूनविर्सिटी से पूरी की है। वहीं वे जोधपुर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से गोल्ड डिलिस्ट भी हैं। 

करन कपूर
करन मैड संस्था के अध्यक्ष हैं। उन्होंने पाइन हॉल स्कूल से अपनी एजुकेशन पूरी की है। उन्होंने एनीमेशन में डिप्लोमा भी किया है। मैड संस्था से जुड़े होने के साथ ही वे फिल्म मेकर बनने की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। 

सौरभ जोशी
सौरभ मैड संस्था के सदस्य हैं। उन्होंने ग्राफिक ऐरा विवि में ग्रेजुएशन पूरी की है। सौरभ लंबे समय से मैड संस्था से जुड़े हुए हैं। वे शहर में गंदगी से भरी जगहों पर सफाई अभियान में सहायता करते हैं। 
विज्ञापन

सात्विक निजहुन
सात्विक मैड संस्था के सदस्य हैं। उन्होंने 12वीं क्लास दून इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है। उन्होंने 2014 में मैड संस्था ज्वाइन की थी। उस वक्त वे सातवीं के छात्र थे। सात्विक मैड के सफाई अभियान से लेकर पॉलिथिन कलेक्शन अभियान में भी मदद करते हैं। 

श्रेया सिंह रोहिला
श्रेया मैड की सदस्य हैं और उन्होंने इसी साल अपनी स्कूललिंग पूरी की है। श्रेया मैड की लीडिंग आर्टिस्ट में से एक है। उनका कहना है कि शहर के गंदगी वाले स्थानों का साफ कर वहां पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें