फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज, आप भी करें रक्तदान

Mon, 14 Jun 2021 12:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अमर उजाला फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता है।
विज्ञापन
रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर आज अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से देहरादून में दो रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आईएमए ब्लड बैंक, श्री महंत इंद्रेश ब्लड बैंक और सेवा फाउंडेशन मिलकर आयोजन कर रहे हैं। इस दौरान रक्त एकत्र करने के साथ ही लोगों को सुरक्षित रक्तदान के संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। आज चकराता रोड स्थित आईएमए ब्लड बैंक की ओर से परिसर में और सेवा इंटरनेशनल व श्रीमहंत इंद्रेश ब्लड बैंक की ओर से मेहूवाला स्थित मंदिर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

आईएमए ब्लड बैंक के जनसंपर्क अधिकारी कमल साहू और सेवा इंटरनेशनल के शशांक नेगी व  श्रीमहंत इंद्रेश ब्लड बैंक के समन्वयक अमित चंद्रा ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षित रक्तदान से शरीर को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। रक्तदान से पहले रक्तदाता की कई तरह की जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि 18 से 60 वर्ष आयु का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन


मालूम रहे कि  कोविड कर्फ्यू में रक्तदान के लिए लोगों के कम आने के कारण ब्लड बैंकों में कई बार खून का संकट खड़ा हो चुका है। इसके चलते कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। विशेषकर थैलेसीमिया और हीमोफीलिया के मरीजों को परेशान होना पड़ा। आज शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें