फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ सिस्टम सुधारने में वर्ल्ड बैंक मेहरबान

Thu, 19 Dec 2013 02:18 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के लिए एक बार फिर वर्ल्ड बैंक से बड़ा लोन पैकेज सरकार को मिलने जा रहा है। वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों ने हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए सैद्धांतिक सहमति पहले ही दे दी है, जिसके तहत राज्य सरकार के तैयार प्रस्तावों पर चर्चा के लिए बैंक के प्रतिनिधि बुधवार को पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


902 करोड़ का भेजा है प्रस्ताव
वर्ल्ड बैंक से लगभग 902 करोड़ के प्लान की कई परियोजनाओं पर अंतिम सहमति बनाई जानी है। वर्ल्ड बैंक इससे पहले भी राज्य को हेल्थ सिस्टम डेवलपेमेंट के तहत लगभग 92 करोड़ रुपये का लोन दे चुका है.

अब इससे मिली सफलता को आधार बनाकर स्वास्थ्य विभाग लगभग सात सौ करोड़ की उम्मीद लगाई जा रही है।

अधिकारियों ने की बैठक
वर्ल्ड बैंक की सैद्धांतिक सहमति के बाद विभागीय प्रमुख सचिव व अपर सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों की विशेषज्ञों के साथ बैठक हुई।

विश्व बैंक की टीम के साथ अभी दो दिन तक वार्ता जारी रहेगी। वर्ल्ड बैंक की टीम राज्य सरकार केसौंपे प्लान के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा करेगी।

फेज वन का होगा आकलन
हेल्थ सिस्टम फेज वन के तहत वर्ल्ड बैंक ने जिन योजनाओं के लिए फंडिंग की है उनका आकलन शासन स्तर पर किया जाएगा। फेज वन के तहत संचालित योजनाओं में सचल मोबाइल वाहन भी शामिल हैं, जिसको लेकर कई विवाद चलते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें