राजधानी देहरादून में आईएसबीटी से अजबपुर रेलवे क्रासिंग तक फोर लेन सड़क के चौड़ीकरण का काम यूपीसीएल की वजह से अटका हुआ है। यूपीसीएल की ओर से इस मार्ग पर दो बड़े ट्रांसफार्मर बिना अनुमति के लगाए गए हैं, इन्हें हटाए बिना सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हो पा रहा है।
ऋषिकेश में विद्युत पोल बने बाधा
ऋषिकेश में शहर के बीचोबीच सबसे व्यस्ततम सड़क कोयल घाटी से चंद्रभागा पुल तक चौड़ीकरण कर फोर लेन का कार्य किया जाना है। इस सड़क पर 178 बिजली के पोल खड़े हैं। इन पोल को हटाने के लिए संबंधित विभाग की ओर से पैसा जमा किया जा चुका है, लेकिन विद्युत विभाग अब तक इन पोल को नहीं हटा पाया है।
किन विभागों की वजह से कितने काम लटके
राजस्व विभाग - सात
वन विभाग- चार
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार-दो
पावर कॉरपोरेशन विभाग- तीन
उत्तराखंड जल संस्थान- एक
जिन प्रोजेक्ट पर दूसरे विभागों की वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा है या अटका हुआ है, उनसे लगातार संपर्क कर मामलों को हल करने का प्रयास किया जा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत वन विभाग की तरफ से आती है। वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया लंबी होने के चलते इनमें समय अधिक लग जाता है। विद्युत विभाग और जल संस्थान से संबंधित मामले शीघ्र सुलझा लिए जाएंगे।
- प्रमोद कुमार, प्रमुख अभियंता, लोनिवि