फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय परिवार में महिला सुरक्षा सर्वोपरि : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ के मामले में सचिवालय संघ ने अपना रुख स्पष्ट किया है। संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि यह हमारा परिवार है। यहां महिल सुरक्षा सर्वोपरि है। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन


सचिव सचिवालय प्रशासन युगल किशोर पंत ने बताया कि उपनल से तैनात कर्मचारी लगातार सचिवालय में महिला अधिकारी को परेशान कर रहा था। इस शिकायत की जांच अपर सचिव स्तर के अधिकारी से कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर सचिवालय प्रशासन की ओर से उपनल कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। कर्मचारी को उपनल मुख्यालय में भेजते हुए संरेडर कर दिया गया है। मामले में भी शिकायत सामने आते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर दी गई है।

सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी के मुताबिक, आरोपी उपनल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई सराहनीय कदम है। उसे उपनल भेजते हुए सरेंडर करना अच्छा प्रयास है। कानूनी तौर पर प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है। भविष्य में ऐसी घटना न हो। हमारे के लिए सचिवालय परिवार में महिला सुरक्षा सर्वोपरि है।
विज्ञापन




पुलिस कर रही जांच

शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि सचिवालय परिसर में सामने आए मामले में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें