फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः महिलाकर्मियों ने लगाया सरकारी अस्पताल के सीएमएस पर शोषण का आरोप

Sun, 01 Sep 2019 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

शहर के एक सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और डॉक्टर पर तीन महिलाकर्मियों ने शोषण का आरोप लगाया है। इन महिलाकर्मियों का कहना है कि सीएमएस और डॉक्टर छींटाकशी और दूसरे तरीकों से उनका मानसिक शोषण कर रहे हैं। महिलाकर्मियों ने इसकी शिकायत सीएमओ से लेेकर मुख्यमंत्री तक से की है। सीएमओ ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन


शिकायत में महिलाकर्मियों का कहना है कि सीएमएस अक्सर उन्हें अपने कक्ष में बुलाते हैं और कार्य दिवस के बाद मिलने की बात कहते हैं। आरोप है कि सीएमएस अक्सर उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। कई बार ऐसा हुआ जब सीएमएस के कक्ष में आरोपी डॉक्टर भी था।

विज्ञापन

रसूख दिखाते हुए तबादला करवा दिया

आरोपी डॉक्टर ने भी उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और कहा कि  ‘बहुत हीरोइन बनते हो, अगर कार्य दिवस के बाद मिल भी जाओगे तो तुम्हारा क्या चला जाएगा।’ इन महिलाकर्मियों का कहना है कि सीएमएस और डॉक्टर की बात न मानने पर उन्होंने अपना रसूख दिखाते हुए उनका तबादला दूसरे अस्पताल में करवा दिया। जहां उनकी ड्यूटी रात को लगाने को कहा है। 

महिलाकर्मियों ने कहा कि रोज-रोज के मानसिक उत्पीड़न और छींटाकशी से तंग आकर उन्होंने शिकायत की है। स्वास्थ्य महानिदेशक को संबोधित इस शिकायत की प्रति मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, महिला आयोग और सीएमओ को भी भेजी गई है। वहीं, आरोपी सीएमएस का कहना है कि ड्यूटी के दौरान फोन पर देर तक बातें करते रहना और काम में लापरवाही से टोकने पर महिलाकर्मी अनर्गल आरोप लगा रही हैं। कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि षडयंत्र का खुलासा हो सके। वहीं, सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने भी इस तरह की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें