फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिलाओं ने पारंपरिक गढ़वाली वस्त्र पहनकर किया डोली का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ जगदीश शीला की डोली यात्रा का सोमवार को विकासनगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। दिनकर विहार स्थित वेडिंग प्वाइंट में कार्यक्रम का आयोजित हुआ। महिलाओं ने डोली की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथाणी ने बताया कि यह 25वीं रजत जयंती डोली यात्रा बायसन पर्वत से चलकर पूरे उत्तराखंड का भ्रमण करेगी। सोमवार को डोली यात्रा के वेडिंग प्वांइट में पहुंची। वहां सुबह से ही भजन-कीर्तन का दौर चल रहा था। महिलाएं पारंपरिक गढ़वाली वस्त्रों में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। ढोल दमाऊ की थाप के साथ डोली का कार्यक्रम स्थल पर आगमन हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने डोली का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथाणी और मंत्री नवप्रभात ने सामाजिक कार्य में योगदान के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रदेश सचिव विकास शर्मा और हनुमत धाम के महंत विष्णु महावर, जितेंद्र रावत, मोहित बिष्ट, हितेश जायसवाल, संजय किशोर महेंद्रु, अंकित कंसल, राजकुमार रोहिला, अनिल गोयल, राकेश गुलेरिया, कमलेश रावत आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें