फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने दी सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी

विज्ञापन
भू-कानून की मांग को लेकर दीनदयाल पार्क के समीप धरना देती मातृ शक्ति।---संवाद फोटो - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भूकानून लागू करने की मांग को लेकर बीते 64 दिनों से धरने पर बैठी महिलाओं ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। महिलाओं ने कहा कि 25 दिसंबर तक प्रदेश में भू-कानून लागू नहीं किया तो वह धरना स्थल पर ही सामूहिक आत्मदाह करने के लिए बाध्य होंगी।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल पार्क में धरने पर बैठी महिलाओं ने सोमवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आंदोलनरत महिलाओं का अब सब्र का बांध टूट गए है। वहीं महिलाओं के आंदोलन को अभियान के मुख्य संयोजक शंकर सागर, सह संयोजक लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें