फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के हुनर को मिलेगी पहचान : महाराज

विज्ञापन
खादी हाट में लगे उत्पाद देखते कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत व अन्य। संवाद - फोटो : CITY
विज्ञापन
दून में बने खादी हाट से प्रदेश की महिलाओं के हुनर को पहचान मिलेगी। साथ ही महिलाओं की ओर से बनाए विभिन्न उत्पादों को आसानी से बाजार भी मिलेगा। ये बातें पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राजपुर रोड पर खादी हाट का शुभारंभ करते हुई कहीं।
विज्ञापन

उत्तराखंड बैम्बो बोर्ड, ग्राम्य श्री, उत्तराखंड सिल्क फेडरेशन और उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के सहयोग खादी हाट को स्थापित किया गया है। इसमें महिलाओं द्वारा बांस से बनाई गई कुर्सी, टेबल, झंडे, पूजा की सामग्री, पेन स्टैंड आदि उत्पाद बेचने के लिए बाजार उपलब्ध कराने का काम किया गया है। वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह एक अच्छी पहल है। सरकार की ओर से भी इस तरह के कार्यों में हर संभव मदद की जा रही है। वहीं, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादनों को बेचने के लिए बाजार की तलाश नहीं करनी पड़ेगी।
उधर, हाट का संचालन कर रहीं कविता और सोनकर सिंह ने बताया कि उत्तराखंड महिला समेकित विकास योजना के तहत प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं के उत्पादों को यहां बेचा जा रहा है। इस मौके पर मॉडल अनुकृति गुसाईं, निखिल, हिना, राहुल श्वेता, अमन, मीरा, अनिरुद्ध मदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
दून में मिलेगी रेशम की साड़ी
दून में अब रेशम की साड़ी भी मिलेगी। कॉपरेटिव रेशम फेडरेशन की महाप्रबंधक रामिन्द्री मंद्रवाल ने बताया कि पहली बार दून में रेशम की साड़ी भी बनाई गई है। इसके लिए महिलाओं की ओर से शुद्ध तरीके से धागा तैयार किया गया है, जिनकी कीमत सामान्य रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें