फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर दून के लोगों को भी मिले छूट

विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी रितिका खंडेलवाल से वार्ता कर ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : CITY
विज्ञापन
कांग्रेस ने लच्छीवाला में बने टोल प्लाजा पर देहरादून के लोगों को भी टोल में छूट दिए जाने और उनके सामने आ रही समस्याओं को दूर करने की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेस ने प्रभारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टोल वसूली से देहरादून के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि हाईवे बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने अपनी जमीनें और सभी प्रकार का सहयोग दिया है। बावजूद इसके लोगों को टोल में रियायत नहीं दी जा रही है। आमजन पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है। देहरादून व डोईवाला की दूरी लगभग 20 किमी है। यहां निवास करने वाले लोग रोजमर्रा के कामों के लिए एक-दूसरे स्थान पर निर्भर हैं। ऐसे में डोईवाला और देहरादून के लोगों को टोल टैक्स में छूट मिलनी चाहिए। टोल प्लाजा पर केवल बाहरी गाड़ियों से ही टोल टैक्स लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देहरादून से हरिद्वार जाने वाले लोगों का पास 24 घंटे के लिए मान्य रखा जाना चाहिए।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, डॉ. विजेंद्र पाल, नीनू सहगल, आनंद त्यागी, प्रवीन त्यागी, अमित भंडारी, कमर खान, प्रकाश नेगी, डॉ. प्रतिमा सिंह, अरुण शर्मा, देविका रानी, जांहगीर खान, अजय बेलवाल, सुरेश सरीन, राजू बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें