केदारनाथ यात्रा पर आए दो यात्रियों की तबियत खराब होने से मौत हो गई। नीलूवाई गोविंद गड़े (69) पत्नी गोविंद गड़े, निवासी दरेगांव, तालुका मडखेड़ नादेड़ महाराष्ट्र बाबा के दर्शन कर लौट रही थी। इसी दौरान मंदिर मार्ग पर उनकी तबियत खराब होने लगी।
पुलिस के सहयोग से परिजन उसे अस्पताल लाए, लेकिन तब तब महिला दम तोड़ चुकी थी। वहीं, आंध्रप्रदेश के 11-3-392/2/13 श्रीनिवास नगर सिकंदराबाद, हैदराबाद निवासी मूंगापति अन्नपूर्णा (66) परिजनों के साथ केदारनाथ पहुंची थी।
दर्शन के बाद वे मंदिर परिसर से बाहर निकली। तभी उनकी तबियत बिगड़ गई। पुलिस व डीडीआरएफ के जवान महिला को स्वास्थ्य कैंप लाए, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।