फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: लोडर खड़ा करने को लेकर फैक्ट्री में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, चार घायल

Mon, 27 May 2019 09:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

फैक्ट्री के बाहर सड़क किनारे लोडर खड़ा करने को लेकर फैक्ट्री कर्मचारियों और युवकों में विवाद हो गया। युवकों ने फैक्ट्री में घुसकर कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें चार कर्मचारी घायल हो गए। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे तो यहां भी आपस में भिड़ गए। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कोतवाली के बाहर पत्थर से हमला कर दिया। इससे विवाद बढ़ गया। पुलिस ने लाठियां फटकारकर खदेड़ा। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा रोड पर एक फैक्ट्री है। शनिवार की रात लगभग 12 बजे एक लोडर फैक्ट्री का सामान लेकर आया था। इस बीच चालक ने लोडर को फैक्ट्री के गेट पर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस दौरान सुनहरा के दो युवक बाइक से वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क में लोडर खड़ा करने का विरोध किया। इसे लेकर चालक व दोनों युवकों में नोकझोंक हो गई। इस पर युवकों ने चालक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

आसपास के लोगों ने मामला शांत कराकर युवकों को वहां से भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवक एक दर्जन से भी अधिक युवकों के साथ लाठी-डंडे लेकर फैक्ट्री पर जा पहुंचे। फैक्ट्री का गेट बंद होने पर युवक दीवार फांदकर अंदर घुस आए और कर्मचारियों से मारपीट कर दी। इसमें चार कर्मचारी घायल हो गए। इस बीच कर्मचारियों को एकत्र होता देख युवक फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मारपीट करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


इस बीच दोनों पक्षों के लोग भी कोतवाली के बाहर पहुंच गए। इस दौरान कोतवाली के बाहर भी किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस बीच युवक पक्ष के लोगों ने पत्थर से दो फैक्ट्री कर्मचारी देवेंद्र व मोनू पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। हंगामा होता देख पुलिस कोतवाली के बाहर पहुंची और लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने कोतवाली के बाहर मारपीट करने वाले दो और युवकों को हिरासत में ले लिया और हवालात में डाल दिया। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। फैक्ट्री प्रबंधक की अशोक कुमार की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें