उत्तराखंड में उत्तरप्रदेश ज्यादा मोटापा
उत्तरप्रदेश की तुलना में उत्तराखंड के पुरुष और महिलाएं ज्यादा मोटापा से ग्रस्त हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2015-16 में हुए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-4 में यूपी में 12.5 पुरुष और 16.5 प्रतिशत महिलाएं मोटापे की शिकार थी। इस अवधि में उत्तराखंड में 17.7 प्रतिशत पुरुष और 20.4 प्रतिशत महिलाओं में मोटापा था। वर्ष 2019-20 के सर्वे में यूपी में 18.5 प्रतिशत पुरुषों और 21.4 प्रतिशत महिलाओं में मोटापा मिला। इस अवधि में उत्तराखंड में 27.1 प्रतिशत पुरुष और 29.8 प्रतिशत महिलाएं मोटापे से ग्रस्त थीं।
बढ़ रहा है मोटापा
आंकड़े बता रहे हैं कि पुरुषों और महिलाओं में मोटापा बढ़ रहा है। वर्ष 2015-16 में उत्तराखंड में 17.7 प्रतिशत पुरुषों में मोटापा था, जो 2019-21 में 27.1 प्रतशित हो गया। राज्य में 2015-16 में 20.4 प्रतिशत महिलाएं मोटापे की शिकार थी, जो 2019-21 में 29.8 प्रतिशत महिलाएं मोटापे से ग्रस्त हैं।
तीन पर्वतीय राज्यों की तस्वीर
राज्य पुरुष महिला
2015-16 2019-21 2015-16 2019-21
उत्तराखंड 17.7 27.1 20.4 29.8
हिमाचल 22.0 30.6 23.2 30.4
जम्मू और कश्मीर 20.5 31.7 29.3 29.4
स्रोतः एनएफएस-4 व 5
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: यूपी से पांच अप्रैल तक शिक्षक उत्तराखंड न लौटे तो होंगे निलंबित, शासन ने निदेशक लखनऊ को लिखा पत्र
उत्तरपूर्वी राज्यों की महिलाएं ज्यादा तंबाकू प्रेमी
हिमालयी राज्यों की महिलाओं में उत्तरपूर्वी राज्यों की महिलाएं तंबाकू का अधिक उपयोग करती हैं। रिपोर्ट बताती है कि उत्तराखंड में 33.7 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में 4.6 फीसदी महिलाएं तंबाकू प्रयोग करती हैं। हिमाचल में 32.3 पुरुषों की तुलना में 1.7 प्रतिशत महिलाएं और जम्मू और कश्मीर में 38.3 पुरुषों की तुलना में 1.7 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू सेवन करती हैं। उत्तरपूर्वी राज्यों में मिजोरम में 62.6, मेघालय 28.2, असम 22.1, अरुणाचल प्रदेश 18.8, मणिपुर 43.1,मेघालय 28.2 त्रिपुरा में 50.4 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू प्रेमी हैं।