सूबे में हैं करीब छह हजार से अधिक होमगार्ड
सूबे में छह हजार से अधिक महिला और पुरुष होमगार्ड हैं। आईजी केवल खुराना की ओर से लगातार होमगार्डों को हाईटेक बनाने और पुलिस की तरह ही सुविधा मुहैया कराई जा रही है। अब मातृत्व अवकाश मिलने की अनुमति मिली है तो हर कोई इसकी प्रशंसा कर रहा है।
नहीं कटेगा होमगार्ड का वेतन
मातृत्व अवकाश के दौरान महिला होमगार्डों का वेतन नहीं कटेगा। उन्हें मातृत्व अवकाश का पूरा वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा मातृत्व अवकाश के दौरान उच्चाधिकारी महिला होमगार्ड के कुशलक्षेम की भी जानकारी लेंगे।
ये भी पढ़ें...हिम्मत और हौसले को सलाम: सुरंग से लौटने के बाद मजदूर फिर मजबूत...बोले- लौटकर फिर काम में जुटेंगे
शासन की ओर से अन्य विभागों की तरह ही महिला होमगार्डों को मातृत्व अवकाश दिए जाने की अनुमति प्रदान की गई है। अब महिला होमगार्डों को भी मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा। -राजीव बलूनी, डीआईजी, होमगार्ड