फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: समूह की महिलाओं को योजनाओं का लाभ नहीं, जांच का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने बुधवार को कालसी विकासखंड में एनआरएलएम समूहों से जुड़ी महिलाओं को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ न मिलने की शिकायत की। उन्होंने अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी ऋतंभरा चौहान और खंड विकास अधिकारी जगत सिंह से मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अंकित चौहान, विपुल चौहान, पप्पू चौहान, चंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधांशु तोमर ने अधिकारियों को बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी समूह संचालित महिलाओं को नहीं मिल रहा है। कुछ ही महिलाओं को योजनाओं का फायदा मिल रहा है जो गलत है। उनकी मांग थी कि सभी समूह से जुड़ी महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिले। दोनों अधिकारियों ने शिकायत का संज्ञान लिया। उन्होंने शीघ्र जांच कर सभी समूह से जुड़ी महिलाओं व समूहों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें