विकासनगर। अरावली संस्थान की ओर से बुधवार को नगर पालिका के सभागार में नमस्ते योजना के तहत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य योजना से संबंधित जानकारी प्रतिभागियों और पालिका कर्मचारियों तक पहुंचाने के साथ उपलब्ध अवसरों, सुविधाओं और सुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम नगर पालिकाध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने प्रतिभागियों को योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने योजना के उद्देश्य, लाभ और इसके तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रभारी अधिशासी अधिकारी एमएस बिष्ट सहित पालिका कर्मचारी और अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।