फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर वॉक में महिला शक्ति का कराया अहसास

विज्ञापन
राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क से वूमेन प्राइड वॉक निकलने से पूर्व तलवारबाजी का प्रदर्शन करतीं छा?
विज्ञापन
देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग व राज्य महिला आयोग की ओर से रविवार शाम को वूमेन पावर वॉक का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला अपराध, असमानता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं, महिलाओं का काबिलियत से भी रूबरू कराया।
विज्ञापन

गांधी पार्क के बाहर मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। वॉक में महिलाओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राज्य महिला आयोग अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमतर नहीं है। बात अंतरिक्ष में जाने की हो या खेल, शिक्षा के क्षेत्र की, महिलाओं ने खुद को साबित किया है। आज सेनाओं में भी महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बेटा-बेटी में अंतर करते हैं। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे लोगों को जागरूक करना है। इस अवसर पर आयोग सचिव कामिनी गुप्ता, विधि अधिकारी डीआर सिंह, डॉ. अन्नपूर्णा, उमा संस्था अध्यक्ष साधना शर्मा, विनय गुप्ता, बीना वालिया, दीपा कौशल आदि उपस्थित रहीं।
तलवारबाजी के दिखाए हैरतअंगेज करतब
आर्य कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की छात्राओं ने तलवारबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। छात्राओं के करतब देखने काफी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें