फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने महिला को कुचला, मौके पर हुई मौत

Thu, 09 Mar 2017 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरिद्वार से भटवाड़ी जा रही एक रोडवेज बस ने मनेरी बैराज के समीप एक महिला को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते हुए महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने रोडवेज को सीज कर बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हरिद्वार से भटवाड़ी जा रही रोडवेज की बस में उत्तरकाशी से जामक निवासी बिशना देवी पत्नी कमलू (50) भी बस में सवार होकर अपने घर के लिए निकली। इस बीच मनेरी बैराज के पास कुछ सवारियां बस से उतरी जिसमें बिशना देवी भी उतर गई। 

सड़क क्रॉस करने के लिए वह बस के आगे से आ गई। इतने में चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। जिससे बस उसके पांव पर चढ़ गई। चालक ने ब्रेक तो मारे लेकिन तब तक महिला को काफी चोट आ चुकी थी। घायल अवस्था में मैक्स की सहायता से उसे तत्काकल उपचार के लिए मनेरी पुलिस ने जिला अस्पताल  पहुंचाया लेकिन इस बीच घायल महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनेरी इंस्पेक्टर दिगपाल कोहली ने बताया कि रोडवेज बस को सीज कर चालक अशोक कुमार पुत्र राजकुमार निवासी हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक का पति कमलू मजदूरी और बेटा किशोरी लकड़ी की कारपेंटरी का काम करता है। 
Trending Videos

पहाड़ी से पत्थर गिरने से किशोर की मौत

- फोटो : demo pic

दूसरी ओर मामा के घर से अपने गांव लौटते समय रास्ते में पहाड़ी से पत्थर गिरने से लगी चोट के कारण एक किशोर की मौत हो गई। मृतक भंकोली गांव निवासी सत्यम पुत्र गोविंद सिंह (17) अपने मामा के घर ढासडा गांव गया था। सुबह वह ढ़ासड़ा गांव से अपने गांव भंगोली के लिए निकला था।

तभी भंगोली गांव से करीब 500 मीटर दूर ऊपर पहाड़ी से तीव्र गति से पत्थर गिरने के कारण वह चपेट में आ गया और उसके सिर पर चोट लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ढ़ासड़ा गांव से पीछे से आ रहे दो अन्य लोगों ने इसकी सूचना मनेरी पुलिस को दी। इसके बाद परिजनों को बुलाया गया।

थानाध्यक्ष मनेरी दिगपाल सिंह कोहली ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 17 वर्षीय सत्यम इंटरमीडिएट का छात्र था। उसके पिता की भी कुछ साल पहले मौत हो गई थी। जबकि उसका भाई ग्रिप की कैंटीन में काम करता है। 
विज्ञापन

जान‌िए इस साल क‌ितने मासूमों की हुई मौत

- फोटो : demo pic

इस साल अभी तक सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत और पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें 7 जनवरी को झाला के पास कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत, जबकि एक घायल हुआ था।

15 फरवरी को नालूपानी के पास कार दुर्घटना में दो अवर अभियंताओं की मौत हो गई। 6 मार्च को नौगांव के सारीगाड में सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल डाला।

इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक इसमें घायल हुआ। 6 मार्च को बड़कोट के ओजरी गांव में बाइक अनियंत्रित होने से तीन लोग घायल हो गए। जबकि गुरूवार को हुए अन्य सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अभी तक सड़क हादसों कुल सात लोगों की मौत और पांच घायल हो चुके हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें