फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः एसडीएम, पटवारी, बिल्डर के 15 ठिकानों पर आयकर छापा

Thu, 09 Mar 2017 12:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लखनऊ/देहरादून/हल्द्वानी
विज्ञापन
income tax raid - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आयकर विभाग ने बुधवार को उत्तराखंड के एक एसडीएम, पटवारी और बिल्डर के 14 ठिकानों पर छापामारी की। इसमें करोड़ों रुपये की काली कमाई जमीन में निवेश करने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


आयकर विभाग की यह कार्रवाई देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी, किच्छा और काशीपुर में की गई। टीम ने हल्द्वानी जज फार्म स्थित पंचवटी की डायरेक्टर प्रिया शर्मा के आवास पर छापामारी की। प्रिया शर्मा का रियल स्टेट का कारोबार है।

किच्छा में आयकर अधिकारियों ने हल्द्वानी बाईपास रोड पर काटी जा रही पंचवटी गार्डन कॉलोनी पर छापा मारा। यह कॉलोनी भी हल्द्वानी निवासी प्रिया शर्मा की बताई जा रही है। आयकर अफसरों ने जमीन में निवेश किए जाने का दस्तावेज, नकदी और गहने जब्त किए हैं। छापे की कार्रवाई बृहस्पतिवार तक चलेगी।
विज्ञापन


आयकर महानिदेशक (जांच) इकाई की लखनऊ से ज्वाइंट कमिश्नर आरके अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने बुधवार सुबह एसडीएम दिनेश प्रताप सिंह, पटवारी दीपक चौहान, सुधीर चावला, बिल्डर और मेसर्स एलाइड प्लस इन्फ्रा एंड अदर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के रुद्रपुर में 10, देहरादून में तीन, हल्द्वानी व काशीपुर में एक-एक ठिकाने पर छापामारी की।

इसमें एसडीएम, पटवारी, बिल्डर व डायरेक्टर के घर और कार्यालय भी शामिल हैं। रुद्रपुर के एसडीएम के घर और दो जगह ससुराल पर छापेमारी की। इसमें सबसे पहले छापेमारी राजपुर रोड स्थित आर्यनगर में उनकी पत्नी के मायके में की गई। उस वक्त उनकी पत्नी वहीं थी, जो जाने का प्रयास करने लगी। लेकिन टीम ने घर में मौजूद सभी सदस्यों को वहीं रोक दिया।

इसके अलावा एसडीएम सिंह के यमुना कालोनी स्थित ससुराल पर भी टीम ने छापे मारे। यहां भी देर रात तक कार्रवाई चल रही थी। साथ ही, आयकर विभाग ने एसडीएम के दून के राजपुर रोड स्थित गोयनका अपार्टमेंट में भी छापा मारा। यहां प्रथम तल पर एसडीएम का आवास है। मौकों से आयकर की टीम ने कई कागजात जब्त किए हैं।
 
विज्ञापन

गिफ्ट में जमीन लेकर बिल्डर की कंपनी में निवेश

आयकर विभाग
आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जयनाथ वर्मा के मुताबिक, इन चारों के घर से मिली नकदी व गहने का मूल्यांकन किया जा रहा है। वहीं सभी के घर व कार्यालय से मिले जमीन खरीद से जुड़े दस्तावेज से करोड़ों की काली कमाई का खुलासा हुआ है। सभी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि जमीनों में कितने करोड़ का निवेश किया गया है। बुधवार देर रात तक सभी ठिकानों पर जांच चलती रही।

एसडीएम दिनेश प्रताप सिंह करोड़ों रुपये की जमीन सास से गिफ्ट में लेना दिखाकर बिल्डर को बेच रहे थे। गिफ्ट में दी गई जमीन पत्नी के नाम भी है। आयकर की जांच में खुलासा हुआ है कि गिफ्ट के नाम पर बिल्डर की कंपनी में निवेश किया जा रहा था।

प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं की पुष्टि
बुधवार को रियल स्टेट कारोबारी प्रिया शर्मा के आवास पर पहुंचे इंवेस्टीगेशन विंग के अधिकारियों के मुताबिक रियल स्टेट कारोबार में काफी निवेश हुआ है। गड़बड़ियों की शिकायत पर इंवेस्टीगेशन विंग हल्द्वानी, बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ की टीमों ने पंचवटी रुद्रपुर ठिकानों के अलावा डायरेक्टर प्रिया शर्मा के हल्द्वानी आवास में छापामारी की। टीम ने हल्द्वानी पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक लगने नहीं दी।

अधिकारियों ने आवास पर सुबह नौ बजे से जांच पड़ताल की कार्रवाई की। प्रिया शर्मा के आवास में सभी लोगों को नजरबंद कर पूछताछ की। विंग के एडिशनल डायरेक्टर लोकेंद्र सिंह के मुताबिक कार्रवाई देर रात तक चली। कार्रवाई में कई दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी गहनता से जांच की जाएगी। प्रारंभिक जांच में रियल स्टेट कारोबार में अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि छापेमारी आयकर विभाग के उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के डीजी आशू जैन के निर्देश पर हुई। जैन ने पूरे प्रदेश के लिए 22 टीमों का गठन करवाया। इस छापे की रणनीति मंगलवार सुबह हल्द्वानी में तैयार की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें