महिला का संदिग्ध हालात में शव मिलने के बाद राजस्व पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि शायद बाहर से महिला को लाकर यहां फेंक दिया गया है। महिला शादीशुदा लग रही है।
पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए यहां मोर्चरी में रखा जाएगा। तेजाब से हमला हुआ है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। महिला के हाथ पर पिंकी नाम गुदा है तथा ओम का चिन्ह बना हुआ है।
महिला की गर्दन पर कटे के निशान हैं। अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की संभावना लग रही है। बिसरा जांच के लिए रखा गया है। तेजाब से हमला होने जैसा मामला प्रतीत नहीं हो रहा है।
डॉ. एसके गोस्वामी, राजकीय अस्पताल रानीखेत।