फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरहेड टैंक पर चढ़ी महिलाएं, सांसें थमी

Sun, 10 Nov 2013 10:11 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के विकासनगर में मांगों को मनवाने के लिए 11 आशा कार्यकृत्रियों ने ऐसा कारनामा किया जिसे देखकर लोगों की सांस अटक गई।
विज्ञापन


अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी आशा कार्यकृत्रियों में से 11 कार्यकत्री शुक्रवार को सीएचसी विकासनगर स्थित वाटर ओवरहैड टैंक पर चढ़ गई। वार्ता के लिए पहुंचे सीएमओ डा. गुरपाल सिंह को आशाओं ने लौटा दिया। रात तक चली कवायद के बाद भी वे नीचे नहीं उतरी।

प्रशासनिक अमले में हड़कम्प
अखिल भारतीय आशा स्वास्थ्य संगठन के बैनर तले सीएचसी विकासनगर में प्रदेशभर की आशा कार्यकत्री बृहस्पतिवार से धरने पर बैठी हैं।

शुक्रवार को दोपहर बाद इनमें से 11 कार्यकत्री अफरोज, आबिदा, निर्मला थापा, रमा देवी, सुशीला तोमर, सरिता, कुसुम, रीना, गीता, सीता और जैनब सीएचसी परिसर स्थित ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई। अन्य सहकर्मियों ने उनके समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। आशाओं के ओवरहेड टैंक पर चढ़ने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एसडीएम सीओ मौके पर
पहले एसडीएम एके पांडेय और सीओ एसपी सिंह मौके पहुंचे लेकिन काफी समझाने पर भी वे नीचे नहीं उतरी। शाम करीब पौने पांच बजे सीएमओ डा. गुरपाल सिंह पहुंचे तो आशाओं ने शासनादेश जारी हुए बिना वार्ता करने से ही इंकार कर दिया। बूंदाबांदी और ठंड के बीच देर शाम तक आशाएं ओवरहेड टैंक पर चढ़ी हुई थीं।

रात में उनके लिए रजाई और टेंट आदि मुहैया कराया गया है। इनमें से कुछ कार्यकत्री अपने हाथों में केरोसिन और डीजल की शीशियां लिए हुई थी। धरना प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष पूनम बिंजोला, कमला राणा, आशा भट्ट, गीता सजवाण, भारती कंडवाल, गुलाबी नेगी, सरिता डोभाल, प्रभा रानी, बीना अरोड़ा आदि शामिल रहीं।

पांच पुलिसकर्मियों का कटेगा वेतन
एसएसपी केवल खुराना ने आशा कार्यकत्रियों के ओवरहेड टैंक पर चढ़ने  के मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही मानते हुए विकासनगर कोतवाली के एसएसआई गजेंद्र बहुगुणा, उपनिरीक्षक आशा पंचम, प्रशिक्षु कांस्टेबल प्रकाश और विजेंद्र के पांच दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

बताया गया कि इन पुलिसकर्मियों की धरना स्थल पर ड्यूटी थी लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती जिस कारण आशा कार्यकत्री टैंक पर चढ़ गई। सूत्रों का कहना है कि ये पुलिसकर्मी ड्यूटी स्थल पर मौजूद ही नहीं थे। पिछले साल नवंबर में भी आशा कार्यकत्री यहां ओवर हैड टैंक पर चढ़ गई थी।
विज्ञापन


आर-पार की लड़ाई का ऐलान
सीएमओ के पहुंचने पर आशा संगठन की प्रदेश अध्यक्ष पूनम बिंजोला के आंसू छलक गए। उन्होंने मौके पर स्वास्थ्य मंत्री या मुख्यमंत्री को बुलाने की बात कही।  कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें