फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सड़क पर मिली गर्भवती महिला से तीन दरिंदों पर दुष्कर्म का आरोप, अस्पताल में भर्ती

Tue, 19 Mar 2019 10:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून के सेलाकुई के रामपुर पुल के नीचे प्रसव पीड़ा में कराहती मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला दुष्कर्म का शिकार हुई थी। पुलिस ने मामले में एनजीओ संचालिका की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


उधर, डॉक्टरों का कहना है कि गर्भ में साढे़ चार किलो का शिशु होने के कारण महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने डिलीवरी के लिए तीन दिन का समय दिया है। सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पुल के नीचे सोमवार को एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा में कराहते हुए देखा गया था।

इस सूचना पर एनजीओ संचालिका पूजा बहुखंडी ने 108 की मदद से पीड़ित को दून महिला अस्पताल भर्ती करा दिया था। अस्पताल प्रबंधन द्वारा पीड़िता के उपचार में आनाकानी करने पर एनजीओ संचालिका ने अन्य लोगों के साथ हंगामा भी किया था।
विज्ञापन


बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को भर्ती करा दिया था। जांच में पता चला था कि उसकी गर्भावस्था का समय पूरा हो गया है। गर्भवती महिला करीब ढाई साल से एक बाबा के साथ पुल के नीचे रह रही थी।

बाबा उसे हरिद्वार से अपने साथ लाया था। सेलाकुई चौकी प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि एनजीओ संचालिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष सहसपुर विजय सिंह ने बताया कि अज्ञात मिस्त्री नाम के व्यक्ति की तलाश में दबिश दी जा रही है।    

विज्ञापन

नामजद तहरीर के बावजूद अज्ञात में मुकदमा

इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। एनजीओ संचालिका पूजा बहुखंडी ने पुलिस को दी तहरीर में तीन लोगों का उल्लेख करते हुए उन पर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने मुकदमा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया है। 

मुकदमे में आरोपियों के नाम शामिल नहीं करने की बात सामने आई तो अमर उजाला ने यह सवाल सहसपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह के सामने रखा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो यह गलत है। मामले में जितने लोगों के खिलाफ शिकायत है उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी। इस संबंध में सेलाकुई चौकी प्रभारी से पूरी जानकारी लेने के बाद आरोपियों के नाम मुकदमे में जोड़े जाएंगे।

22 हजार में किया अजन्मे बच्चे का सौदा
एनजीओ संचालिका पूजा बहुखंडी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष ने अजन्मे बच्चे का सौदा भी कर लिया था। उन्हें पता चला कि आरोपियों ने एक परिवार को आने वाले शिशु को सौंपने का वादा किया है। इसके बदले परिवार उन्हें 22 हजार रुपये देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें