फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई करोड़ की देनदारी में किट्टी संचालिका पूनम कौर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल 

Fri, 14 Jun 2019 09:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी किट्टी संचालिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून शहर कोतवाली पुलिस ने कई करोड़ की किट्टी की देनदारी में फरार किट्टी संचालिका पूनम कौर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एक माह से उसकी तलाश में दिल्ली आदि इलाकों में दबिश दे रही थी। आरोपी महिला को तीसरे पहर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कौर के पति की पांच दिन पहले दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन


पलटन बाजार निवासी शालिनी वर्मा ने छह मई को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अधोईवाला निवासी पूनम कौर और उसके पति साहिल ने किट्टी में अच्छा रिटर्न कराने का झांसा दिया था। पहले तो किट्टी का भुगतान मिलता गया, लेकिन बाद में घाटे की बात कहकर कुछ समय बाद पेमेंट कराने का भरोसा दिलाया।

बताया कि प्रॉपर्टी में रकम फंसने के कारण दिक्कत आ रही है। पूनम और उसके पति पर विश्वास कर 17 लाख रुपये ब्याज पर दिलाए गए। बाद में किट्टी संचालिका ने रकम वापस करने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि पूनम कौर और उसका पति तब से फरार चल रहा है। इसी बीच उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली तो पुलिस टीम को भेजा गया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। बृहस्पतिवार को खबर मिली कि पूनम कौर कचहरी में अपनी वकील से मिलने आई है। इसी आधार पर घेराबंदी कर किट्टी संचालिका पूनम कौर को द्रोण तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

प्रॉपर्टी में रकम फंसने से हुई दिक्कत
पुलिस ने पूछताछ के आधार पर बताया कि पूनम कौर ने पति की मदद से चार साल पहले किट्टी का काम शुरू किया था, जिसमें कई सौ की संख्या में सदस्य जुड़ गए। दिसंबर 2018 तक सब कुछ ठीक चलता रहा। इसी बीच प्रॉपर्टी में लगाई रकम फंस गई। इस कारण भुगतान करने में दिक्कत हुई। महिलाओं के रकम वापसी को दबाव बनाने पर वह भागकर दिल्ली चले गए। इसी बीच अत्यधिक शराब पीने के कारण पूनम कौर के पति साहिल की तबीयत बिगड गई। गंभीर हालत में उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आठ जून को उसकी मौत हो गई। 

किट्टी में ना लगाए रकम
पुलिस की तरफ से किट्टी से करे कुट्टी मुहिम चल रही है। महिलाओं से अनुरोध किया जा रहा है कि वह लालच में आकर किट्टी में पूजी निवेश ना करे। किट्टी में पैसा सुरक्षित नहीं है। किट्टी संचालक कब रकम हड़प कर फरार हो जाए, कहां नहीं जा सकता है। बाद में पछताने के अलावा आपके पास कोई चारा नहीं रहेगा। 
-श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक नगर। 

जैन दंपति पर एक और मुकदमे की तैयारी
किट्टी की रकम हड़पने के मामले में जेल में बंद निशांत जैन और उसकी पत्नी सारिका जैन के खिलाफ एक और मुकदमे की तैयारी है। किट्टी में रकम लगाने वाली महिलाओं ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे से मिलकर बताया कि जैन दंपति द्वारा डालनवाला क्षेत्र के एक होटल में किट्टी की गई थी। एसपी ने आश्वासन दिया कि यदि कोई तहरीर मिलती है तो दूसरा मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। बता दे कि जैन दंपति के खिलाफ कई दिन से महिलाएं आंदोलनरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें