फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की गंदी हरकत से विवाहिता हुई इतनी परेशान, लगा दी नहर में छलांग

Wed, 09 Aug 2017 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिरान कलियर
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
पति की गंदी हरकत उसे अच्छी नहीं लगती थी। वह इस कदर परेशान हो गई। उसने नहर में छलांग लगा दी। यह राज तब खुला जब उसे बचाया गया और उसने पुलिस के सामने ये बातें कही...
विज्ञापन


मुकर्रबपुर नई बस्ती में रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता ने बुधवार को गंगनहर में छलांग लगा दी। गंगनहर में स्नान कर रहे युवकों की नजर विवाहिता पर पड़ी तो युवकों ने गंगनहर में छलांग लगाकर विवाहिता को बाहर निकाला।

विवाहिता को निजी डॉक्टर से उपचार दिलाया गया, जहां उसकी हालत ठीक है। उसके बाद कलियर थाने में पहुंचकर विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ  पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि उसके पति के किसी अन्य महिला से नाजायज संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज मारता है पति

demo pic
महिला आगे बताती है कि पति उसके साथ मारपीट करता रहता है। उसने बताया कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष पहले मुकर्रबपुर नई बस्ती में हुई थी। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। उसके बाद उसका पति उसे परेशान करने लगा साथ ही मारपीट भी करने लगा। 

उसने अपने पति से तंग आकर मरने के लिए गंगनहर में छलांग लगाई। थाना प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें