11 साल की लड़की के पेट में जब दर्द हुआ तो उसकी जांच में होश उड़ गए। पेट में बालों का गुच्छा देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के शिशु शल्य चिकित्सा, शिशु रोग एवं एनेस्थिसिया विशेषज्ञों की टीम ने 11 साल की नाबालिग के पेट का सफल आपरेशन कर 750 ग्राम के बालों का गुच्छा निकाला।
एक घंटे तक चली सर्जरी के बाद नाबालिग को पेट दर्द की आराम मिल गया है। डॉक्टरों का कहना है कि एक दो दिन में नाबालिग को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक लांगा रोड निवासी 11 वर्षीया नाबालिग सरोज को 30 जुलाई को पेट में दर्द की शिकायत पर श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।
बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना अग्रवाल ने नाबालिग का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिशु शल्य चिकित्सक डॉ. मधुकर मलेठा की टीम ने नाबालिग की सर्जरी कर उसके पेट से 750 ग्राम के बालों के गुच्छे को निकाला। डॉ. अर्चना अग्रवाल ने बताया कि कुछ बच्चों में साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर की वजह से अलग-अलग चीजों को खाने की प्रवृति बन जाती है।