फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस बोली गलती से खा लिया जहर

Tue, 30 May 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
रहस्यमय परिस्थितियों में विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के तपोवन नगर निवासी संगीता (28) पत्नी विपिन कुमार गत सोमवार की दोपहर घर पर थी, अचानक से उसने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन


मुंह से झाग निकलने पर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में विवाहिता को भूमा निकेतन अस्पताल ले जाया गया, जहां मध्य रात्रि विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना ज्वालापुर पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही इस्पेक्टर अमरजीत सिंह अस्पताल पहुंचे, और परिजनों से से जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों के अनुसार, गलती से विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें