फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात डेढ़ बजे नींद खुली तो बिस्तर के ऊपर लटक रही थी पत्नी, निकल गई चीख

Thu, 03 Aug 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
पति और पत्नी सो रहे थे। इसी बीच रात को डेढ़ बजे नींद खुली तो बिस्तर के ऊपर पत्नी लटक रही थी। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। जानिए...
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदेश नगर निवासी देशराज उर्फ सोनू की पत्नी कल्पना (31) ने मंगलवार देर रात पारिवारिक कलह में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रात डेढ़ बजे के करीब पति की आंखें खुली तो उसने शोर मचाकर परिजनों को बुला लिया।

कल्पना को नीचे उतारकर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी चंद्रमोहन नेगी और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हरिद्वार के तिवड़ी फाटक के पास रहने वाले कल्पना के परिजनों को यह सूचना दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

suicide
सीओ सिटी ने बताया कि कल्पना की शादी 27 मई 2010 को देशराज के साथ हुई थी। उसकी पांच साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। कुछ दिन से परिवार में घर के खर्च को लेकर कलह चल रही थी। मंगलवार रात भी कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद कल्पना ने मौत को गले लगा लिया।

कल्पना के पिता दीपचंद का आरोप था कि देशराज और उसके परिवार द्वारा बेटी कल्पना को प्रताड़ित किया जाता था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें