उत्तराखंड में इस बार भी जमकर मेघ बरसे। इसके चलते कई बार चारधाम यात्रियों को भूस्खलन और जाम जैसी समस्या का सामना करना पड़ा। चलिए, जानते हैं कि इस साल उत्तराखंड कहां सबसे ज्यादा और सबसे कम इंद्रदेव मेहरबान रहे...
इस साल प्रदेश में हुई मानसूनी बारिश में देहरादून टॉप पर है। प्रदेश के सभी जिलों के बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो देहरादून में इस मानसून में सर्वाधिक बारिश हुई है। प्रदेशभर में मानसून का असर इस साल गत वर्षों के मुकाबले बेहतर रहा है। अभी तक करीब तीन प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विभाग के एक जून 2017 से दो अगस्त 2017 तक के आंकड़ों के मुताबिक देहरादून जिले में बारिश का सामान्य आंकड़ा 924.6 मिमी का है जबकि दून में अभी तक 1008.3 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक है।