फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला तस्कर को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस अधिनियम नंदन सिंह अदालत ने सहसपुर के बड़ा रामपुर के कसाई मोहल्ला निवासी जैतून को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। पुलिस ने आरोपी को 8.39 ग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है। न्यायालय ने पाया कि बरामदगी के समय कोई स्वतंत्र गवाह मौजूद नहीं था। बरामद स्मैक की मात्रा अल्प मात्रा से अधिक, लेकिन वाणिज्यिक मात्रा से कम थी। न्यायालय ने मामले के गुण-दोष पर टिप्पणी किए बिना जमानत याचिका स्वीकार कर ली। आरोपी को 20 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही राशि के दो जमानती प्रस्तुत करने पर रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें