फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहब पति बच्चों से मिलने नहीं देता, एक बार मिला दो'

Sat, 19 Mar 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पति से अलगाव के चलते मायके में रह रही एक विवाहिता की ममता पुलिस के सामने आंसुओं के रूप छलक पड़ी। विवाहिता ने पुलिस से गुहार लगाई कि एक बार बच्चों से मिलवा दो। पति पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर उसे बच्चों से नहीं मिलने देता। पुलिस ने प्रार्थना पत्र पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


रुड़की की शेखपुरी कॉलोनी निवासी विवाहिता का पति के साथ विवाद होने पर वह अपने मायके मुजफ्फरनगर के खेड़ी सुलियाल में रहती है। जबकि दोनों बच्चे अपने पिता के साथ रुड़की रहते हैं।

पति के खिलाफ कराया है केस
विवाहिता ने पति के खिलाफ मुजफ्फरनगर के महिला थाने में केस भी दर्ज कराया हुआ है। विवाहिता का कहना है कि पति जानबूझकर उसे बच्चों से नहीं मिलने देता है। उसने बताया कि बच्चे भी उसे बहुत याद करते हैं।
विज्ञापन


मजबूर होकर वह खुद ही बच्चों से मिलने आई थी लेकिन पति ने बच्चों से नहीं मिलने दिया। विवाहिता ने पुलिस से रो-रोकर गुहार लगाई गई कि कैसे भी करके उसे बच्चों से मिलवा दिया जाए। उपनिरीक्षक संजीव चौहान ने आरोपी पति को कोतवाली बुलवाया। मगर वह घर पर नहीं मिला। वहीं कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

मां के साथ जाने पर बेटे को पीटता है पिता
पति पत्नी के विवाद में बच्चों की फजीहत का एक और मामला शनिवार को ही गंगनहर कोतवाली पहुंचा। संजय गांधी कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पति उससे नाराज रहता है। यदि वह बाजार या किसी और काम से बेटे को अपने साथ घर से बाहर ले जाती है तो वह बेटे की बुरी तरह पिटाई करता है। आरोप लगाया कि उसके तीन बच्चों में दो को पहले ही वह अपने साथ रखता है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें