फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: तलाकशुदा महिला की घर में घुसकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Mon, 21 Jan 2019 08:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
घर के बाहर जमा पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली से सटी ब्रह्मपुरी बस्ती में तलाकशुदा महिला की घर के अंदर ही हत्या कर दी गई। महिला के गले पर दुपट्टा कसा था और सिर पर एक गहरा घाव भी था। प्रथम दृष्टया हत्याकांड को अंजाम देने का संदेह किसी परिचित पर ही है।
विज्ञापन


एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने घटनास्थल का दौरा कर जल्द हत्याकांड के खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने महिला की बेटी अन्नू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

ब्रह्मपुरी बस्ती में रहने वाली लक्ष्मी देवी (45) पत्नी डालचंद्र अकेले रहती थी। चार माह पूर्व उसकी बेटी अन्नू की शादी हुई थी। अन्नू भी बस्ती के ही पास मां की एक संपत्ति में रह रहती है।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात बेटी और दामाद ने लक्ष्मी को खाना दिया और फिर वे अपने घर चले गए थे। रविवार की सुबह लक्ष्मी जब रोज की तरह चाय पीने के लिए बेटी के घर नहीं आई तो काफी देर इंतजार करने के बाद दिन में साढ़े बारह बजे अन्नू वहां पहुंची।
Trending Videos
विज्ञापन

घर के नीचे बने कमरे का शटर बंद था और बगल का चैनल वाला गेट खुला था। शटर की एक चाबी अन्नू के पास भी रहती है। अन्नू ने शटर खोला तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गई। अंदर का सामान अस्त व्यस्त था। लक्ष्मी देवी का शव जमीन पर पड़ा था।

सूचना मिलने पर दामाद शंकर भी मौके पर पहुंच गया। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी, कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि गले पर दुपट्टा कसा हुआ था।

सिर पर एक गहरा घाव भी था। घटनास्थल से ऐसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई, जिससे सिर पर वार किया गया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि लक्ष्मी देवी का करीब बीस वर्ष पूर्व अपने पति डालचंद्र से तलाक हो चुका था। वह अपनी इकलौती बेटी के साथ रहती थी और पुराने कपड़े खरीदकर उन्हें बेचती थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें