फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या पर विकासनगर में बवाल, लोगों ने किया पथराव, पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद की हवाई फायरिंग

Mon, 21 Jan 2019 08:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
villagers protest
विज्ञापन

त्यूनी निवासी युवक की हत्या को लेकर लोगों के गुस्से ने रविवार को उग्र रूप ले लिया। डाकपत्थर चौक पर जाम लगा रहे लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस टीम ने पहले लाठीचार्ज और फिर हवाई फायरिंग की।

विज्ञापन

 

इस बवाल में 15 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। वहीं पथराव में एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी एवं कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं। पथराव से पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी की जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। एसपी देहात परविंदर डोभाल ने बताया कि पुलिस पर पथराव करने वाले करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 

झिटाड त्यूनी निवासी मोती सिंह को 16 जनवरी को विकासनगर कोतवाली क्षेत्र से कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने नवाबगढ़ के दो युवकों नदीम और अहसान को हिरासत में लिया था, पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि मोती की हत्या के बाद उन्होंने शव को शक्तिनहर में फेंक दिया था। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन



वीडियो देखें: 

इस खुलासे के बाद क्षेत्र में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इसे देखते हुए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। शनिवार को लोगों ने एसडीएम को घेराव किया था। हालांकि, तब अधिकारियों ने समझाबुझाकर लोगों को शांत करा दिया था।
 
रविवार को बड़ी संख्या में जौनसार बावर और पछवादून क्षेत्र के लोग ढकरानी बैराज में एकत्र हुए। यहां बैठक के बाद दोपहर एक बजे लोग जुलूस के रूप में डाकपत्थर चौक पहुंचे और यमुनोत्री-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके बाद लोगों ने विकासनगर बाजार को भी बंद करा दिया। इस दौरान लोगों की कुछ दुकानदारों और पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई।

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने डाकपत्थर चौक से मंडी चौक तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। दोपहर तीन बजे प्रदर्शनकारी मंडी चौक से वापस डाकपत्थर चौक की ओर लौट रहे थे। इस बीच उन्होंने डाकपत्थर पुल नंबर एक की ओर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। इसी बीच भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति पुलिस की ओर पत्थर फेंका, जो एसडीएम जितेंद्र कुमार के हाथ में लगा।
 
 
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने लोगों पर प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। दूसरी ओर से लोगों ने भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। स्थिति काबू में नहीं आई तो पुलिस ने हवाई फायरिंग कर लोगों को दौड़ाया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। भीड़ से हटकर इधर उधर खड़े लोगों को भी पुलिस ने नहीं बख्शा। लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया।

प्रदर्शनकारियों से वार्ता के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया, जिस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पथराव से एसडीएम और सीओ सहित कई लोग घायल हुए हैं।
- परविंदर डोभाल, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें