फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: होटल में महिला का यौन शोषण, ऑटो और कार चालक के अलावा मैनेजर को किया गया गिरफ्तार

Mon, 02 Mar 2026 10:53 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

एक महिला हरिद्वार बस अड्डे के पास एक ऑटो में सवार हो गई। कुछ दूरी पर ऑटो चालक ने उसे कार में बैठा दिया। आरोप है कि यहां से कार चालक उसे बातों में उलझाकर गेस्ट हाउस शिवमूर्ति गली में ले गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को होटल में ले जाने के बाद यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल मैनेजर ने बिना आईडी लिए और रजिस्टर में एंट्री के बिना कमरा किराये पर दे दिया। पुलिस ने शिकायत पर प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी ऑटो और कार चालक के अलावा होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात एक महिला हरिद्वार बस अड्डे के पास पहुंची और ऑटो में सवार हो गई। कुछ दूरी पर ऑटो चालक ने उसे कार में बैठा दिया। आरोप है कि यहां से कार चालक उसे बातों में उलझाकर सुकून गेस्ट हाउस शिवमूर्ति गली में ले गया।

टीम गठित जांच शुरू
पीछे-पीछे ऑटो चालक भी पहुंच गया। आरोप है कि होटल के कमरे में ले जाकर महिला का यौन शोषण किया। इसके बाद महिला ने किसी तरह वहां से निकलकर कोतवाली पहुंचकर सूचना दी। शिकायत में बताया कि श्याम व अंकित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गोविंदा ने दोनों की इसमें सहायता की। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित करते हुए जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं..Uttarakhand: राज्य में उद्योग लगाने में आएगी तेजी, थर्ड पार्टी करेंगी निरीक्षण, बैठक में प्रस्ताव पर लगी मोहर
विज्ञापन


रविवार को आरोपी अंकित वर्मा निवासी बड़ी जामा मस्जिद सुनारो वाली गली थाना नहटौर बिजनौर हाल श्रीराम एन्क्लेव सराय ज्वालापुर, श्याम साहू निवासी प्राईमरी स्कूल के पास शास्त्री नगर कड़च्छ ज्वालापुर, होटल मैनेजर गोविंदा सिंह निवासी कुंदरकी जिला मुरादाबाद हाल सुकून गेस्ट हाउस शिवमूर्ति गली कोतवाली नगर को घोड़ा घाट के पास नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें