फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: लंबी बीमारी से परेशान होकर महिला ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत

Thu, 12 Mar 2020 07:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • परिजनों के अनुसार, बीमारी से परेशान चल रही थी महिला
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, परिजनों से जुटा रही जानकारी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में एक महिला ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। इसके चलते वह परेशान थी। बीमारी से परेशान के चलते उसने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रीत विहार निवासी मीनाक्षी (32) पत्नी प्रवीण कुमार बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे घर से निकली थी। वह कॉलोनी के पास ही जा रही रेलवे लाइन के बीच में जाकर खड़ी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस बीच रेलवे लाइन से गुजर रही एक मालगाड़ी के आगे महिला ने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मालगाड़ी के चालक ने मामले की जानकारी रेलवे स्टेशन पर दी।

 

रेलवे के अधिकारियों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिनाख्त कराई। महिला की शिनाख्त होने पर सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि महिला के परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। जिससे वह परेशान रहने लगी थी। यही कारण है कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे हैं और पति मजदूरी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें